दशहरा और दिवाली करीब हैं. ऐसे में जाहिर है आप शॉपिंग भी करेंगे. अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया मोबाइल फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट 15,000 रुपये से ज्यादा नही है तो आपके लिए हम कई सारे ऑप्शन लेकर आए हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इस बजट में मार्केट में कौन-कौनसे फोन उपलब्ध हैं.
ऐसे में हम घर में फेस्टिव सीजन में लोग नई चीजें घर लेकर आते हैं. अगर आप इस सीजन में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये से ज्यादा नहीं है. आपके लिए मार्केट में कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं. सैमसंग से लेकर रियलमी तक इस रेंज में बढ़िया स्मार्टफोन्स दे रही हैं. आइए जानते हैं 20 हजार के बजट में टॉप पांच मोबाइल.
Realme 7
Realme 7 मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट में कलर ऑप्शन्स में उपलबध है. भारत में इसकी 6GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. रियलमी के इस फोन में 6.4 इंच एमोलेड फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है. इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है. फोन में ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड रियलमी यूआई दिया गया है.

₹ 14,999
Realme narzo 20 professional
रिलयमी के इस फोन 6GB-64GB की कीमत 14,999 और 8GB- 128GB वाले वेरिएंट की प्राइस 16,999 रुपये है. 6.5 इंच स्क्रीन वाले नारजो 20 प्रो में मेडियाटेक हेलियो जी95 प्रोसेसर लगा है और इसमें 48एमपी एआई क्वॉड कैमरा सेटअप, 90हट्ज स्मूथ डिस्प्ले और 4500एमएएच की बैटरी लगी है. यह फोन 6जीबी-64जीबी और 8जीबी-128जीबी वेरिएंट्स में है और इनकी कीमत क्रमश: 14,999 और 16,999 रुपये हैं. यह फोन 25 सितम्बर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Samsung Galaxy M21
Samsung के इस फोन के 4GB+ 64GB वाले मॉडल की कीमत अब 14,499 रुपये है. वहीं 6GB+ 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है. Samsung Galaxy M21 में 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर दिया है. जबकि पावर के लिए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है.

₹ 13999
Poco M2 Pro
Poco M2 Pro के 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं इसके 6 GB रैम + 64 GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. Poco M2 Pro में 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिस पर सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलता है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया है. यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

₹ 13999
Redmi notice 9 professional
Redmi Note 9 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है. इस प्राइस में इसका 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट दिया जा रहा है. इसके अलावा इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये तक रखी गई है. इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. ये फोन तीन कलर ऑप्शन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक में अवेलेबल है. अगर बैटरी की बात करें तो रेडमी के इस फोन में 5,020 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Xiaomi Redmi Note 9 Pro (India) Full Specifications
जनरल | |
---|---|
रिलीज डेट | 2020, March 12 |
भारत में लॉन्च | Yes |
फॉर्म फैक्टर | Touchscreen |
बॉडी टाइप | Plastic body |
डायमेंशन्स (एमएम) | 165.8 x 76.7 x 8.8 mm |
वजन (ग्राम) | 209 g |
बैटरी कैपिसिटी (एमएएच) | 5020 mAh |
रिमूवेबल बैटरी | NA |
फास्ट चार्जिंग | Yes |
वायरलेस चार्जिंग | No |
कलर्स | Aurora Blue, Glacier White, Interstellar Black |
नेटवर्क | |
2जी बैंड | GSM 850 / 900 / 1800 / 1900 – SIM 1 & SIM 2 |
3जी बैंड | HSDPA 850 / 900 / 1900 / 2100 |
4जी/एलटीई बैंड | 1, 3, 5, 8, 40, 41 |
डिस्पले | |
टाइप | IPS LCD capacitive touchscreen, 16M colours |
साइज | 6.67 inches, 107.4 cm |
रेसॉल्यूशन | 1080 x 2400 pixels, 20:9 ratio |
प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass 5 |
सिम स्लॉट | |
सिम टाइप | Nano-SIM |
नंबर ऑफ सिम | Dual SIM (GSM and GSM) |
स्टैंड-बाई | Dual stand-by |
प्लेटफॉर्म | |
ओएस | Android 10, MIUI 11 |
प्रोसेसर | Octa-core |
चिपसैट | Qualcomm SM7125 Snapdragon 720G (8 nm) |
जीपीयू | Adreno 618 |
मैमोरी | |
रैम | 4GB RAM |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB |
कार्ड स्लॉट टाइप | microSDXC (devoted slot) |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | 128GB |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 48-megapixel (f/1.8) |
रियर ऑटोफोकस | Yes |
रियर फ्लैश | LED flash, HDR, panorama |
फ्रंट कैमरा | 16 MP, f/2.5, (vast), 1.0m |
फ्रंट ऑटोफोकस | NA |
वीडियो क्वालिटी | [email protected], [email protected]/60/120fps, [email protected], gyro-EIS |
साउंड | |
लाउडस्पीकर | Yes |
3.5 एमएम जैक | Yes |
नेटवर्क कनेक्टिविटी | |
डबल्यूलैन | Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, Wi-Fi Direct, hotspot |
ब्लूटूथ | 5.0, A2DP, LE |
जीपीएस | Yes, with A-GPS, GLONASS, GALILEO, BDS, NavIC |
रेडियो | FM radio, recording |
यूएसबी | 2.0, Type-C 1.0 reversible connector |
सेंसर्स | |
फेस अनलॉक | Yes |
फिंगरप्रिंट सेंसर | Yes |
कंपास/मैग्नोमीटर | Yes |
प्रॉक्सीमिटी सेंसर | Yes |
एक्स्लोरेमीटर | Yes |
एंबिएंट लाइट सेंसर | Yes |
जाइरोस्कोप | Yes |
ये भी पढ़ें
फेस्टिव सेल की आमद के बीच 20,000 के अंदर लेना चाहते हैं स्मार्टफोन? इन ऑप्शन पर डालिए एक नजरAmazons Great Indian Sale में डिस्काउंट की बहार, जानिए- क्यों आपको ये सेल मिस नहीं करनी चाहिए