भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई क्रुणाल पांड्या और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 09 अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन से पहले आज मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़ गये. ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये भारतीय टीम में शामिल थे. भारत ने रविवार को पुणे में तीसरे और अंतिम वनडे में सात रन से जीत दर्ज करके सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.
मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन तीनों का मुंबई पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है. क्रुणाल ने इस सीरीज में वनडे में डेब्यू किया, लेकिन सूर्यकुमार को तीनों मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. सूर्यकुमार ने इससे पहले टी20 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.
The boys have come residence! 💙
Hardik, Surya and Krunal checked in on the @RenaissanceMum final evening ✅#OneFamily #MumbaiIndians #IPL2021 @hardikpandya7 @surya_14kumar @krunalpandya24 @MarriottBonvoy pic.twitter.com/zWJ5Sfb6vy
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2021
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 09 अप्रैल को चेन्नई में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी.
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्रिस लिन, राहुल चाहर, हार्दिक पंड्या, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, अनुकूल रॉय, इशान किशन, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला , युद्धवीर चरक, मार्को जैनसन, अर्जुन तेंदुलकर और जिमी नीशम.
मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल (IPL 2021 Mumbai Indians Full Schedule Squad)
9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
13 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
17 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
23 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
29 अप्रैल, गुरुवार 3.30 नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
1 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
4 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
8 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
10 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
13 मई, गुरुवार 3.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
16 मई, रविवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
20 मई, गुरुवार 3.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स